Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

धौरहरा की सियासत में चर्चा में डॉ. रवि शंकर त्रिवेदी, जानिए राजनीतिक और पारिवारिक पृष्ठभूमि

नर्सरी से कक्षा 12 तक के विद्यालयों में 26 सितंबर को अवकाश

बीएड योग्यताधारी शिक्षकों ने विभागीय प्रशिक्षण की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

समाधान दिवस में 60 शिकायतें दर्ज, सात का मौके पर निस्तारण

पीडीए जन चौपाल में हक-अधिकार और स्थानीय समस्याओं पर संवाद

समाधान दिवस : समाधान दिवस में 60 शिकायतें दर्ज, सात का मौके पर निस्तारण

Gopal Giri

Sat, Sep 19, 2026

लखीमपुर-खीरी। तहसील मोहम्मदी में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग और सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता की मौजूदगी तथा विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह की उपस्थिति में अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापरक और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

डीएम ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान शासन की प्राथमिकताओं में है। अधिकारी शिकायतकर्ताओं से स्वयं संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता से समझें और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं। भूमि विवाद से संबंधित मामलों में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीमें मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करते हुए निस्तारण करें।

समाधान दिवस में कुल 60 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें सात का मौके पर निस्तारण किया गया। सबसे अधिक 33 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। इसके अलावा पुलिस की पांच, विकास की 10, विद्युत की छह, आपूर्ति की दो तथा नगर निकाय, पंचायती राज, डूडा और वन विभाग की एक-एक शिकायत प्राप्त हुई।

सभी शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। डीएम ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान एसडीएम राजेश कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, पीडी सतीश कुमार पाण्डेय सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।...

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें