Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

रेलवे पुल पार करते समय शारदा नहर में गिरा बाइक सवार युवक, लापता

खत्री विमेंस फाउंडेशन ने किया शिक्षा के क्षेत्र में सक्रीय महिलाओं का सम्मान

मेदांता के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य की अहम जानकारी, लोगों की शंकाओं का किया समाधान

भैंस पकड़ने नदी में उतरे अधेड़ की डूबकर मौत, 29 जून को थी बेटी की शादी

प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने लखीमपुर खीरी में की योजनाओं की समीक्षा, दिए निर्देश

गुरु-शिष्य परंपरा और शिक्षकों के सम्मान को समर्पित रहा शिक्षक सम्मान : खत्री विमेंस फाउंडेशन ने किया शिक्षा के क्षेत्र में सक्रीय महिलाओं का सम्मान

Gopal Giri

Mon, Sep 14, 2026

लखीमपुर खीरी। खत्री विमेंस फाउंडेशन की ओर से गुरु-शिष्य परंपरा तथा शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना को समर्पित शिक्षक दिवस समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती एकता मेहरोत्रा ने सभी सदस्यों का टीका-बिंदी लगाकर स्वागत करते हुए किया। इसके बाद रैना मेहरोत्रा, नेहा पुरी, मैविस मेहरोत्रा, लेखनी सेठ, अंशु भल्ला, उषा बुधवार, मोनिका खन्ना, पूजा टंडन, आरती पुरी, साधिका कपूर, रेनू महेंद्र, रजनी कपूर, सुरभि चोपड़ा, प्रीति पुरी, मंशा धवन, अमृता मेहरोत्रा एवं शालिनी भल्ला ने दीप प्रज्वलित किया।

फाउंडेशन की अध्यक्षा श्रीमती शिखा धवन ने शिक्षकों के योगदान और समाज निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम के शुभारंभ की घोषणा की। बेटी चेष्टा ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती खुशबू शेखर ने किया। उन्होंने अपनी मधुर वाणी से शिक्षिकाओं को आकर्षक टाइटल देकर सम्मानित किया। हर्षि पुरी ने शिक्षिकाओं को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद माला कपूर के नेतृत्व में तंबोला और रूबी सहगल द्वारा आयोजित मनोरंजक खेलों ने सभी का खूब मनोरंजन किया। प्रीति मेहरोत्रा, नमिता सेठ और सोनल ग्रोवर की नाटिका ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

सलोनी महिंद्रा ने समारोह के यादगार पलों को कैमरे में कैद किया। पूर्व अध्यक्षा प्रीति कपूर ने जलपान एवं स्वादिष्ट व्यंजनों की व्यवस्था संभाली। समारोह में फाउंडेशन की डायरेक्टर श्रीमती समता मेहरोत्रा, वाइस डायरेक्टर ज्योति पुरी, उपाध्यक्षा सपना मेहरोत्रा, सचिव रूपाली महेंद्र, कोषाध्यक्ष शालिनी भल्ला समेत सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहीं।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षिकाओं और सदस्यों ने आपसी स्नेह एवं आत्मीयता का परिचय देते हुए एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। अंत में उपाध्यक्षा सपना मेहरोत्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया। उत्साह और उल्लास से भरा समारोह जलपान के साथ संपन्न हुआ।

Tags :

सामाजिक कार्यक्रम

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें