Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

लखनऊ स्नातक MLC चुनाव में सपा की कांति सिंह जीतीं, भाजपा के अवनीश सिंह को 17,127 वोटों से हराया

संघ की पृष्ठभूमि और संगठन में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी के बीच गंगवार की संभावित दावेदारी चर्चा में

सपा नेताओं ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, सत्ता के दबाव में एकतरफा कार्रवाई का लगाया आरोप

आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर कार्रवाई, फरधान-मैलानी के इंस्पेक्टर सस्पेंड

धौरहरा की सियासत में चर्चा में डॉ. रवि शंकर त्रिवेदी, जानिए राजनीतिक और पारिवारिक पृष्ठभूमि

प्रशासन ने बहुत सहयोग जीत के बाद बोली सपा प्रत्याशी कांति सिंह : लखनऊ स्नातक MLC चुनाव में सपा की कांति सिंह जीतीं, भाजपा के अवनीश सिंह को 17,127 वोटों से हराया

Gopal Giri

Thu, Oct 29, 2026

लखनऊ। लखनऊ स्नातक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी कांति सिंह ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह को 17,127 वोटों के अंतर से पराजित किया। गुरुवार रात 10:45 बजे कांति सिंह की जीत की घोषणा की गई। इसके बाद मतगणना स्थल रमाबाई आंबेडकर मैदान के बाहर सपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जताई।

मतगणना कुल नौ राउंड में पूरी हुई। पहले राउंड से ही कांति सिंह ने करीब दो हजार वोटों की बढ़त बना ली थी। इसके बाद जैसे-जैसे मतों की गिनती आगे बढ़ी, उनकी बढ़त भी बढ़ती गई। अंतिम राउंड की मतगणना पूरी होने तक उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पर 17,127 वोटों की निर्णायक बढ़त बना ली।

अंतिम परिणाम के अनुसार, कांति सिंह को कुल 56,905 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह को 39,778 वोट प्राप्त हुए। दोनों प्रत्याशियों के बीच जीत का अंतर 17,127 वोट रहा।

Tags :

स्नातक एमएलसी चुनाव लखनऊ मंडल

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें