Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

धौरहरा की सियासत में चर्चा में डॉ. रवि शंकर त्रिवेदी, जानिए राजनीतिक और पारिवारिक पृष्ठभूमि

नर्सरी से कक्षा 12 तक के विद्यालयों में 26 सितंबर को अवकाश

बीएड योग्यताधारी शिक्षकों ने विभागीय प्रशिक्षण की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

समाधान दिवस में 60 शिकायतें दर्ज, सात का मौके पर निस्तारण

पीडीए जन चौपाल में हक-अधिकार और स्थानीय समस्याओं पर संवाद

ज्ञापन : बीएड योग्यताधारी शिक्षकों ने विभागीय प्रशिक्षण की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

Gopal Giri

Sat, Sep 19, 2026

लखीमपुर-खीरी। प्राथमिक बीएड योग्यताधारी शिक्षकों के लिए छह माह के विभागीय प्रशिक्षण की मांग को लेकर शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व त्रिलोकी राज ने किया।

शिक्षकों ने मांग की कि बीएड डिग्रीधारी प्राथमिक शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए गए छह माह के ब्रिज कोर्स को विभागीय प्रशिक्षण के रूप में कराया जाए, जिससे संबंधित शिक्षकों को प्रशिक्षण का लाभ मिल सके और उनकी सेवा संबंधी स्थिति भी स्पष्ट हो सके।

ज्ञापन कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। शिक्षकों ने एकजुटता के साथ अपनी मांगों को अधिकारियों के समक्ष रखा और शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान दिलीप मिश्रा, अमित सिंह, गौरव मिश्रा, राजेश राज, रिशाल, समीर, रोहित सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें