Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

रेलवे पुल पार करते समय शारदा नहर में गिरा बाइक सवार युवक, लापता

खत्री विमेंस फाउंडेशन ने किया शिक्षा के क्षेत्र में सक्रीय महिलाओं का सम्मान

मेदांता के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य की अहम जानकारी, लोगों की शंकाओं का किया समाधान

भैंस पकड़ने नदी में उतरे अधेड़ की डूबकर मौत, 29 जून को थी बेटी की शादी

प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने लखीमपुर खीरी में की योजनाओं की समीक्षा, दिए निर्देश

मेदांता के डॉक्टरस का ग्रीट एंड मीट : मेदांता के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य की अहम जानकारी, लोगों की शंकाओं का किया समाधान

Gopal Giri

Sun, Jun 28, 2026

लखीमपुर-खीरी। मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ द्वारा आयोजित "मीट एंड ग्रीट" कार्यक्रम में जिले के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से सीधे संवाद करने का अवसर मिला। कार्यक्रम में विभिन्न गंभीर बीमारियों के कारण, शुरुआती लक्षण, बचाव और आधुनिक उपचार पद्धतियों पर विस्तार से जानकारी दी गई। बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में पहुंचकर विशेषज्ञ डॉक्टरों से अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और शंकाओं पर चर्चा की।

कार्यक्रम में जीआई सर्जरी, जीआई ऑन्कोलॉजी एवं बैरियाट्रिक सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. आनंद प्रकाश, इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. महिम सरन तथा न्यूरो सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. प्रांजल मोहन सिन्हा ने लोगों को संबोधित किया। चिकित्सकों ने हार्ट अटैक, कैंसर, ब्रेन स्ट्रोक, पेट एवं पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियों सहित अन्य गंभीर रोगों के शुरुआती संकेतों को पहचानने, समय पर जांच कराने और उचित उपचार शुरू करने के महत्व पर जोर दिया।

विशेषज्ञों ने बताया कि बदलती जीवनशैली, अनियमित खानपान, तनाव, धूम्रपान, नशे की आदत और शारीरिक गतिविधियों की कमी कई गंभीर बीमारियों का कारण बन रही है। उन्होंने लोगों से नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने, संतुलित आहार लेने, प्रतिदिन व्यायाम करने और किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज न करने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने हार्ट अटैक के शुरुआती लक्षण, कैंसर की पहचान, ब्रेन स्ट्रोक के संकेत, मोटापे से होने वाली समस्याओं, सर्जरी की आवश्यकता और आधुनिक उपचार पद्धतियों से जुड़े अनेक सवाल पूछे। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने सभी प्रश्नों का सरल, वैज्ञानिक और संतोषजनक उत्तर देते हुए लोगों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया।

इस अवसर पर फ्रेंड्स फॉरेवर, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल, मानवाधिकार परिवार... की उपस्थिति मे मनमीत सिंह मिंटू की अगवानी मे कार्यक्रम मे राजपाल सिंह, मनमीत सिंह "मिंटू", शशांक शुक्ला "मोनू", अंशुमान मिश्रा, रिंकू शेखर वरुण मिश्रा, विजय मिश्रा, मृगांक उपाध्याय, शुभांशु तिवारी, बंटी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर फाउंडेशन की ओर से मेदांता हॉस्पिटल एवं सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम लोगों को समय रहते गंभीर बीमारियों की पहचान और उपचार के प्रति प्रेरित करते हैं।...

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें