भाई बारिश और खराब मौसम के चलते स्कूलों में अवकाश : नर्सरी से कक्षा 12 तक के विद्यालयों में 26 सितंबर को अवकाश
Gopal Giri
Fri, Sep 25, 2026
लखीमपुर खीरी। जिले में लगातार हो रही बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर शनिवार, 26 सितंबर को जनपद के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया गया है।
आदेश के अनुसार, अत्यधिक वर्षा, जलभराव एवं अतिवृष्टि की स्थिति अथवा संभावना को देखते हुए परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई तथा अन्य बोर्ड से संचालित विद्यालयों को 26 सितंबर को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। अवकाश नर्सरी से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों पर लागू होगा।
बीएसए की ओर से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं प्रभारी प्रधानाचार्यों को आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने मौसम की स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन