Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

मेदांता के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य की अहम जानकारी, लोगों की शंकाओं का किया समाधान

भैंस पकड़ने नदी में उतरे अधेड़ की डूबकर मौत, 29 जून को थी बेटी की शादी

प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने लखीमपुर खीरी में की योजनाओं की समीक्षा, दिए निर्देश

डीएम-एसएसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण, बंदियों से जाना हाल

ट्रांसफर में भी दिखा पारदर्शिता का मॉडल: कर्मचारियों ने खुद चुना ब्लॉक, मौके पर मिला आदेश

पीसीएफ के दो कर्मचारी घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार : 40 लाख के पेंडिंग बिल पास करने के एवज में मांगी गई थी घूस lबिल पास एंटी करप्शन की टीम ने ₹90000 के साथ किया गिरफ्तार

Gopal Giri

Sat, Aug 23, 2025

लखीमपुर खीरी में एंटी करप्शन टीम ने पीसीएफ (प्रादेशिक सहकारी खाद्य भंडारण निगम) के दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। पकड़े गए कर्मचारियों में पटल सहायक अनिल वर्मा और गोदाम कीपर हिमांशु शेखर शामिल हैं।

ठेकेदार आनंद सिंह का 40 लाख रुपये का खाद ढुलाई का बिल प्रमाणित कराना था। इसके लिए दोनों कर्मचारियों ने 70 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। ठेकेदार की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई।

शनिवार दोपहर को पीसीएफ कार्यालय में टीम ने छापा मारा। दोनों कर्मचारी जैसे ही रिश्वत की रकम ले रहे थे, टीम ने उन्हें पकड़ लिया। आरोपियों को तुरंत हिरासत में लेकर सदर कोतवाली ले जाया गया।

एंटी करप्शन टीम के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच जारी है। इस कार्रवाई से पीसीएफ कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है।

Tags :

रेड

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें