खीरी में लागू हुई “जिला बॉर्डर सीलिंग योजना”, चिन्हित हुए 80 बॉर्डर : अपराध नियंत्रण को लेकर एस पी डॉ ख्याति गर्ग की शानदार पहल
Gopal Giri
Tue, May 26, 2026
लखीमपुर खीरी। जनपद में अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस विभाग ने “जिला बॉर्डर सीलिंग योजना” लागू कर दी है। इस नई योजना के तहत जिले के 80 बॉर्डर पॉइंट चिन्हित किए गए हैं, जहां आवश्यकता पड़ने पर तत्काल चेकिंग और बॉर्डर सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार योजना का मुख्य उद्देश्य फरार अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी, अवैध तस्करी पर रोक और किसी भी बड़ी घटना के बाद त्वरित पुलिस रिस्पॉन्स सुनिश्चित करना है। इसके लिए हरदोई, शाहजहांपुर समेत जनपद से जुड़े प्रमुख सीमावर्ती मार्गों को विशेष रूप से चिन्हित किया गया है।
योजना के तहत प्रत्येक बॉर्डर पॉइंट पर संबंधित थाना और चौकी से पहुंचने का समय भी निर्धारित किया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। पुलिस विभाग ने थाना प्रभारियों और क्षेत्राधिकारियों की जिम्मेदारियां भी तय कर दी हैं।
खीरी पुलिस का कहना है कि इस नई रणनीति से कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा अपराधियों के लिए वारदात के बाद जिले से भाग निकलना आसान नहीं रहेगा। पुलिस लगातार सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की तैयारी में जुटी है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन