Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

धौरहरा की सियासत में चर्चा में डॉ. रवि शंकर त्रिवेदी, जानिए राजनीतिक और पारिवारिक पृष्ठभूमि

नर्सरी से कक्षा 12 तक के विद्यालयों में 26 सितंबर को अवकाश

बीएड योग्यताधारी शिक्षकों ने विभागीय प्रशिक्षण की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

समाधान दिवस में 60 शिकायतें दर्ज, सात का मौके पर निस्तारण

पीडीए जन चौपाल में हक-अधिकार और स्थानीय समस्याओं पर संवाद

बलूचिस्तान की आजादी तक PAK की सेना कीमत चुकाएगी : पाकिस्तान के 29 सैनिकों को मारने के बाद बलूच आर्मी का दावा

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) का दावा है कि उन्होंने कलात और क्वेटा में दो अलग-अलग ऑपरेशन में पाकिस्तान के 29 सुरक्षाबलों को मार गिराया है. बीएलए ने पाकिस्तानी सेना के खिलाफ इस जंग को बदस्तूर जारी रखने की भी बात कही है.

बलूचि लिबरेशन आर्मी ने बयान जारी कर बताया कि क्वेटा में बीएलए की स्पेशल यूनिट फतह स्क्वाड ने पाकिस्तानी सैन्यकर्मियों को ले जा रही बस को निशाना बनाकर आईईडी अटैक किया. बलूच लिबरेशन आर्मी ने यह हमला अपनी इंटेलिजेंस इकाई ZIRAB के खुफिया इनपुट के बाद किया.

ZIRAB पाकिस्तानी सैन्यकर्मियों को लेकर जा रही बस को लगातार मॉनिटर कर रहा था. यह बस पाकिस्तानी सैन्यकर्मियों को कराची से क्वेटा लेकर जा रही थी. इस हमले में 27 पाकिस्तानी सैन्यकर्मियों को मौके पर ही ढेर कर दिया गया जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए. इस बस में कव्वाली गायक भी थे. 

बीएलए ने कहा कि ये कव्वाली कलाकार हमारे निशाना पर नहीं थे इसलिए इन्हें निशाना नहीं बनाया गया. इस बीच बीएलए ने क्वेटा के हजार गंजी इलाके में एक और आईईडी अटैक किया. यह हमला भी पाकिस्तानी सेना के वाहन को निशाना बनाकर किया गया. इस हमले में दो सैनिकों की मौत हो गई. कलात में बीएलए के ऑपरेशन में सेना को बड़ा नुकसान हुआ.

बलूच लिबरेशन आर्मी ने इन हमलों की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि पाकिस्तानी सेना के खिलाफ हमारी जंग जारी तब तक जारी रहेगी, जब तक बलूचिस्तान को आजाद नहीं करा लिया जाता.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें