Sunday 7th of June 2026

ब्रेकिंग

भैंस पकड़ने नदी में उतरे अधेड़ की डूबकर मौत, 29 जून को थी बेटी की शादी

प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने लखीमपुर खीरी में की योजनाओं की समीक्षा, दिए निर्देश

डीएम-एसएसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण, बंदियों से जाना हाल

ट्रांसफर में भी दिखा पारदर्शिता का मॉडल: कर्मचारियों ने खुद चुना ब्लॉक, मौके पर मिला आदेश

आरोपियों के पास से कैश चेक बुक और एक कार बरामद

लखीमपुर खीरी से गायब छात्रा का शव लखनऊ के होटल में मिला : 3 दिन पहले घर वालों ने सदर कोतवाली में दर्ज कराई थी एफ आई आर

Gopal Giri

Thu, May 28, 2026

लखीमपुर खीरी से तीन दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई छात्रा का शव राजधानी लखनऊ के चारबाग स्थित एक होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान महेवागंज निवासी 22 वर्षीय गुंजन मिश्रा के रूप में हुई है, जो एमए संस्कृत द्वितीय वर्ष की छात्रा थी।

पुलिस के मुताबिक, युवती होटल मिलन के कमरा नंबर-23 में ठहरी हुई थी। बुधवार रात काफी देर तक कमरे से बाहर न निकलने पर होटल कर्मचारियों को शक हुआ। सूचना पर पहुंची नाका हिंडोला पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो युवती का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों ने बताया कि 25 मई को गुंजन घर से अचानक गायब हो गई थी, जिसके बाद सदर कोतवाली में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया था। परिवार का कहना है कि युवती घर से बिना मोबाइल और पैसे के निकली थी, लेकिन लखनऊ में उसके बैग से नए कपड़े, मोबाइल फोन और नकदी मिली है, जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है।

पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल खंगाल रही है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है और मामले की जांच जारी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें