Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

लखनऊ स्नातक MLC चुनाव में सपा की कांति सिंह जीतीं, भाजपा के अवनीश सिंह को 17,127 वोटों से हराया

संघ की पृष्ठभूमि और संगठन में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी के बीच गंगवार की संभावित दावेदारी चर्चा में

सपा नेताओं ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, सत्ता के दबाव में एकतरफा कार्रवाई का लगाया आरोप

आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर कार्रवाई, फरधान-मैलानी के इंस्पेक्टर सस्पेंड

धौरहरा की सियासत में चर्चा में डॉ. रवि शंकर त्रिवेदी, जानिए राजनीतिक और पारिवारिक पृष्ठभूमि

रक्षाबंधन पर डीएम आवास में गूंजा स्नेह का स्वर : सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं ने डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को बांधी राखी, पाया आशीर्वाद

Gopal Giri

Fri, Aug 8, 2025

लखीमपुर खीरी -भाई के बीच स्नेह,अटूट विश्वास,अगाध प्रेम को समर्पित रक्षाबंधन पर्व से एक दिन पूर्व शुक्रवार को जिलाधिकारी आवास पर शिक्षिकाओं संग पहुंची सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर (सीबीएससी) की बालिकाओं ने डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के स्नेहस्वरूपी राखियां बांधी। डीएम ने बालिकाओं समेत मौजूद शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी उपहार भेंट किए।

बालिकाओं ने एक-एक कर डीएम की कलाई पर राखी बांधी। जैसे ही बालिकाएं राखी बांधने के लिए आगे बढ़ीं, डीएम ने स्नेहपूर्ण मुस्कान के साथ उनका स्वागत किया, उनके नाम और क्लास पूछीं। इस मौके पर डीएम ने बच्चों से बात की और उन्हें आशीर्वाद दिया। इस दौरान बच्चों के बीच डीएम भी बेहद खुश नजर आई। वहीं बच्चे भी डीएम से मिलकर खुश थे।

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि ये बेटियां निडर आगे बढ़ें, आकाश छुए; यही प्रार्थना है, यही प्रयास है। जनपदवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाइयों के लिए बहनों के प्यार और स्नेह की अभिव्यक्ति है और उनके बीच अटूट बंधन को दोहराने का अवसर है। रक्षा बंधन का त्योहार सहज प्रेम और पारस्परिकता का प्रतीक है और यह लोगों को करीब भी लाता है। मेरी कामना है भाई और बहन के आपसी विश्वास का यह पर्व हमारे समाज में महिलाओं के लिए सद्भाव और सम्मान को प्रोत्साहित करे। इस दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज (सीबीएससी) के आचार्य संजय द्विवेदी, धीरज श्रीवास्तव मंदाकिनी मिश्रा, वीना, सनातन धर्म सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य शिप्रा बाजपेई, उप प्रधानाचार्य डॉ सीमा मिश्रा मौजूद रही।

Tags :

रक्षाबंधन

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें