मऊ में फर्जी दस्तावेजों से शिक्षकों की नियुक्ति का खुलासा : मऊ फर्जी नियुक्ति मामले में 86 पर मूकदमा दर्ज 42 का वेतन रोका गया
Gopal Giri
Fri, Aug 8, 2025
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शिक्षकों की नियुक्ति का मामला सामने आया है। इस मामले में 42 शिक्षकों की कथित फर्जी नियुक्ति के लिए 86 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच के बाद इन 42 शिक्षकों का वेतन भी रोक दिया गया है।
पुलिस के अनुसार मऊ की समाज कल्याण अधिकारी रश्मि मिश्रा की शिकायत पर 5 अगस्त को एफआईआर दर्ज की गई थी। इस केस में 86 लोगों को नामजद किया गया है। इनमें तीन पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी, तत्कालीन बेसिक शिक्षा अधिकारी, चार खंड शिक्षा अधिकारी, विभाग के सुपरवाइजर और डेस्क सहायक शामिल हैं। इसके अलावा 42 शिक्षक और सहायता प्राप्त प्राथमिक विद्यालयों के 19 प्रबंधक भी आरोपियों में शामिल हैं।
समाज कल्याण अधिकारी रश्मि मिश्रा ने बताया कि 2014 के बाद से मऊ में समाज कल्याण विभाग से सहायता प्राप्त स्कूलों में कुल 70 शिक्षकों की नियुक्तियां हुई थीं। शुरुआती जांच में पता चला है कि इनमें से 42 शिक्षकों की नियुक्ति फर्जी दस्तावेजों के आधार पर की गई थी। इन नियुक्तियों और वेतन भुगतान के लिए फर्जी अनुमोदन पत्रों का इस्तेमाल किया गया था।
मऊ के कोतवाली थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अन्य नियुक्तियों की जांच अभी जारी है और पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।..
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन