खीरी में बाल सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक : पोक्सो एक्ट और बाल संरक्षण पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने की चर्चा
Gopal Giri
Wed, Aug 20, 2025

री में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाइन स्थित संगोष्ठी कक्ष में SJPU और AHTU की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर प्रमोद, सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष एसपी सिंह और श्रम विभाग से प्रियंका वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। चाइल्ड लाइन, वन स्टॉप सेंटर, जिला बाल संरक्षण इकाई, एम ट्रस्ट और बचपन बचाओ आंदोलन के प्रतिनिधियों ने भी बैठक में हिस्सा लिया।
बैठक में पोक्सो एक्ट से जुड़े एसओपी पर विस्तार से चर्चा की गई। थानों में नियुक्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श हुआ। बाल गुमशुदगी, बाल श्रम, नशा मुक्ति अभियान और बाल विवाह रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
पोक्सो मामलों में 24 घंटे के भीतर सीडब्ल्यूसी को सूचित करने और फॉर्म A व B को समय पर भरने पर जोर दिया गया। किशोर न्याय अधिनियम 2015 में हुए नए संशोधनों की जानकारी साझा की गई। जेजे एक्ट के तहत पुलिस अधिकारियों को सादे कपड़ों में रिमांड लेने जाने के निर्देश दिए गए। पोक्सो केस में हाईकोर्ट से मिली जमानत की सूचना समय पर बाल कल्याण समिति और पीड़िता तक पहुंचाने पर भी चर्चा हुई।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन