Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

रेलवे पुल पार करते समय शारदा नहर में गिरा बाइक सवार युवक, लापता

खत्री विमेंस फाउंडेशन ने किया शिक्षा के क्षेत्र में सक्रीय महिलाओं का सम्मान

मेदांता के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य की अहम जानकारी, लोगों की शंकाओं का किया समाधान

भैंस पकड़ने नदी में उतरे अधेड़ की डूबकर मौत, 29 जून को थी बेटी की शादी

प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने लखीमपुर खीरी में की योजनाओं की समीक्षा, दिए निर्देश

ग्राम दतेली से खाटू श्याम दर्शन के लिए बस रवाना, : श्रद्धालुओं को साल ओढ़ाकर किया सम्मान, यात्रा के लिए दी शुभकामनाएं

Gopal Giri

Mon, Dec 15, 2025

लखीमपुर खीरी। तहसील मितौली के,ग्राम दतेली से खाटू श्याम के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की एक बस को आज विधिवत रूप से रवाना किया गया। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख मितौली राजीव वर्मा एवं जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अमन वर्मा कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहे।

दोनों ने बस में सवार सभी यात्रियों को साल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा उनका आशीर्वाद लेकर सुरक्षित व सुखद यात्रा की कामना की। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक उल्लास और भक्ति भाव का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर दीपकमल अवस्थी, आशू मिश्रा, सरदार अवतार सिंह, अनिल भार्गव (प्रधान पिपरझला), नवनीत शुक्ला, शैलेंद्र अवस्थी एवं धीरेन्द्र वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

श्रद्धालुओं ने आयोजन के लिए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया और जयकारों के साथ खाटू श्याम के दर्शन के लिए प्रस्थान किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें