Sunday 7th of June 2026

ब्रेकिंग

भैंस पकड़ने नदी में उतरे अधेड़ की डूबकर मौत, 29 जून को थी बेटी की शादी

प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने लखीमपुर खीरी में की योजनाओं की समीक्षा, दिए निर्देश

डीएम-एसएसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण, बंदियों से जाना हाल

ट्रांसफर में भी दिखा पारदर्शिता का मॉडल: कर्मचारियों ने खुद चुना ब्लॉक, मौके पर मिला आदेश

आरोपियों के पास से कैश चेक बुक और एक कार बरामद

मेडिकल शिक्षा के नाम पर छात्रों से धोखा: पैरामेडिकल : इंस्टीट्यूट संचालक ने फीस लेकर न दी डिग्री, विधायक ने प्रशासन से मांगी कार्रवाई

Gopal Giri

Fri, Aug 8, 2025

लखीमपुर खीरीप्रदर्शन करते छात्र छात्राएं बच्चों को दिलासा दिलाते रोमी साहनी l के संपूर्णानगर थाना क्षेत्र में एक पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट संचालक पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगा है। प्रेम प्रकाश कुशवाहा ने 'दिव्य पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट' के नाम से संस्थान खोला था। उन्होंने मेडिकल कोर्स कराने के नाम पर छात्र-छात्राओं से मोटी रकम वसूली।

आरोप है कि फीस लेने के बावजूद छात्रों को न तो मेडिकल सर्टिफिकेट दिए गए और न ही डिग्री। इतना ही नहीं, संस्थान को बंद कर प्रेम प्रकाश वहां से फरार हो गए। छात्रों ने संस्थान मालिक से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने किसी की बात नहीं सुनी।

परेशान छात्र-छात्राओं ने अपने अभिभावकों के साथ स्थानीय भाजपा विधायक रोमी साहनी से मुलाकात की। मामले की जानकारी मिलते ही विधायक तत्काल संपूर्णानगर थाने पहुंचे। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से प्रेम प्रकाश कुशवाहा पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा।

विधायक रोमी साहनी ने स्पष्ट किया कि वह किसी भी दल का हो, उनसे कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा, "उसने बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने की कोशिश की है। मैं उस पर सख्त कार्रवाई करवाऊंगा, जिससे आगे कोई ऐसी गलती न करे।"

सैकड़ों छात्र इस धोखाधड़ी के शिकार हुए हैं। अभिभावकों का कहना है कि उनके बच्चों ने मेडिकल शिक्षा पाने के लिए इस संस्थान में दाखिला लिया था, लेकिन अब उनका भविष्य अंधकारमय हो गया है। प्रशासन से मांग की गई है कि दोषी संचालक को जल्द से जल्द पकड़कर छात्रों की फीस वापस दिलाई जाए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें