Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

लखनऊ स्नातक MLC चुनाव में सपा की कांति सिंह जीतीं, भाजपा के अवनीश सिंह को 17,127 वोटों से हराया

संघ की पृष्ठभूमि और संगठन में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी के बीच गंगवार की संभावित दावेदारी चर्चा में

सपा नेताओं ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, सत्ता के दबाव में एकतरफा कार्रवाई का लगाया आरोप

आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर कार्रवाई, फरधान-मैलानी के इंस्पेक्टर सस्पेंड

धौरहरा की सियासत में चर्चा में डॉ. रवि शंकर त्रिवेदी, जानिए राजनीतिक और पारिवारिक पृष्ठभूमि

कारागार निरीक्षण : डीएम-एसएसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण, बंदियों से जाना हाल

Gopal Giri

Sun, May 31, 2026

लखीमपुर खीरी। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने शनिवार को जिला कारागार खीरी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने कारागार परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा भोजन की गुणवत्ता की जांच की।

निरीक्षण के दौरान डीएम और एसएसपी ने पुरुष एवं महिला बैरकों, कारागार अस्पताल, मेस तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का गहन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने प्रत्येक बैरक में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सुरक्षा संबंधी पहलुओं की भी पड़ताल की। इस दौरान जेल प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

दोनों अधिकारियों ने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बंदियों की समस्याओं का नियमानुसार और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कारागार की स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया। डीएम ने जेल परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। वहीं एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच की और भोजन तैयार करने तथा वितरण व्यवस्था को निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने कहा कि कारागार में बंदियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए नियमित निरीक्षण जारी रहेंगे।

Tags :

प्रशासनिक

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें