एसपी ने किया थाना अध्यक्षों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन : कई थानाध्यक्षों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन तो कहीं पहुंचे लाइन
Gopal Giri
Thu, Aug 28, 2025
लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने जनपद में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए व्यापक स्तर पर थाना प्रभारियों के तबादले किए हैं।
इस फेरबदल में निरीक्षक शिवाजी दुबे को मितौली से धौरहरा थाने का प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक संतोष कुमार सिंह को पुलिस लाइन से फूलबेहड़ थाने की जिम्मेदारी दी गई है। उप निरीक्षक रविन्द्र सोनकर को पसगवां से मितौली थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
तिकुनिया के अपराध निरीक्षक जितेन्द्र बहादुर सिंह को गौरीफंटा थाने का प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक जितेन्द्र प्रताप सिंह को पुलिस लाइन से पसगवां थाने की कमान सौंपी गई है।
कई अधिकारियों को पुलिस लाइन भी भेजा गया है। इनमें निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा को धौरहरा से, निरीक्षक आलोक कुमार धीमान को नीमगांव से और निरीक्षक सतीश चन्द्र यादव को गौरीफंटा से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है। उप निरीक्षक आदित्य कुमार मौर्य को पुलिस लाइन से नीमगांव थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।...
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन