Sunday 2nd of August 2026

ब्रेकिंग

मेदांता के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य की अहम जानकारी, लोगों की शंकाओं का किया समाधान

भैंस पकड़ने नदी में उतरे अधेड़ की डूबकर मौत, 29 जून को थी बेटी की शादी

प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने लखीमपुर खीरी में की योजनाओं की समीक्षा, दिए निर्देश

डीएम-एसएसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण, बंदियों से जाना हाल

ट्रांसफर में भी दिखा पारदर्शिता का मॉडल: कर्मचारियों ने खुद चुना ब्लॉक, मौके पर मिला आदेश

75 टीमों ने लिया टूर्नामेंट में हिस्सा : अजमानी इंटरनेशनल स्कूल में सी.बी.एस.ई. क्लस्टर चतुर्थ 2025 बास्केटबॉल का उत्साह-

Gopal Giri

Sun, Aug 10, 2025

अजमानी इंटरनेशनल स्कूल में सी.बी.एस.ई. क्लस्टर चतुर्थ 2025 बास्केटबॉल का उत्साह-लखीमपुर खीरी टरनेशनल स्कूल में सी.बी.एस.ई.क्लस्टर 4th टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन हुआ जिसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से 34 विद्यालयों के (75टीमों) ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता U-14 U-17 एवं U-19 बालक एवं बालिका वर्ग की श्रेणियों में आयोजित की गई।

कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय रेलवे के खिलाड़ी एवं प्रसिद्ध बास्केटबॉल खिलाड़ी श्री पुलकित सचदेवा द्वारा किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन श्री जसमीत सिंह अजमानी, डायरेक्टर श्री ब्रह्मजीत सिंह अजमानी, प्रबंध निदेशिका श्रीमती हरविंदर कौर एवं प्रधानाचार्य श्री प्रिंस सलूजा जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सी.बी.एस.ई.निरीक्षक श्री अनंजय पांडे एवं तकनीकी निदेशक श्री नीरज कुमार की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट के अंतर्गत बाराबंकी, झांसी,औरैया, फतेहगढ़, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर, बांदा आदि अन्य स्थानों से आए विभिन्न टीमों ने अपने खिलाड़ियों के साथ शानदार प्रदर्शन किया।U-14 बालक तथा बालिका वर्ग में विद्याज्ञान सीतापुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार U-17 बालक वर्ग में विद्याज्ञान सीतापुर तथा बालिका वर्ग में डी.पी.एस.एलडिको लखनऊ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।U-19 बालक वर्ग में ए.पी.एस कानपुर तथा बालिका वर्ग में एस.आर.ग्लोबल स्कूल लखनऊ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अन्य स्कूलों से आए विभिन्न खिलाड़ियों ने भी श्रेष्ठ प्रदर्शन के द्वारा सभी दर्शकों की वाहवाही लूटी। जिसमें सेंट जेवियर बांदा, पूरनचंद कानपुर, डॉ वीरेंद्र स्वरूप कानपुर, जी डी गोयनका लखनऊ, अजमानी इंटरनेशनल स्कूल लखीमपुर खीरी,कुन्सकैप्सकोलन लखनऊ, पुलिस मॉडर्न स्कूल लखनऊ, जागरण पब्लिक स्कूल लखनऊ, एम आर जयपुरिया लखनऊ आदि ने द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया।

तीन दिवसीय सी.बी.एस.ई.क्लस्टर 4th बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट का समापन 7 अगस्त 2025 को हुआ।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी व सीनियर वूमेन इंडियन टीम की सदस्य बरखा सोनकर के द्वारा सभी विजयी खिलाड़ी को पुरस्कृत करके उनका उत्साह वर्धन किया गया,साथ ही उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के समापन में डायरेक्टर श्री ब्रह्मजीत सिंह अजमानी द्वारा मुख्य अतिथि बरखा सोनकर जी को स्मृति चिन्ह भेटकर उनका आभार प्रकट किया गया। साथ ही अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि हमारे विद्यालय के लिए यह गौरव का विषय है कि हमें इस वर्ष भी सी.बी.एस.ई.क्लस्टर 4th की मेजबानी का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने सभी भाग लेने वाले विद्यालयों और खिलाड़ियों को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस प्रकार तीन दिवसीय सी.बी.एस.ई.क्लस्टर बास्केटबॉल 4th टूर्नामेंट हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

Tags :

खेल

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें