Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

रेलवे पुल पार करते समय शारदा नहर में गिरा बाइक सवार युवक, लापता

खत्री विमेंस फाउंडेशन ने किया शिक्षा के क्षेत्र में सक्रीय महिलाओं का सम्मान

मेदांता के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य की अहम जानकारी, लोगों की शंकाओं का किया समाधान

भैंस पकड़ने नदी में उतरे अधेड़ की डूबकर मौत, 29 जून को थी बेटी की शादी

प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने लखीमपुर खीरी में की योजनाओं की समीक्षा, दिए निर्देश

लखीमपुर खीरी में अवैध अस्पताल सील, टीम को गोली मारने की मिली धमकी : कपूरथला मोहल्ले में महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, अधिवक्ताओं सहित कई पर मुकदमा दर्ज की तैयारी

Gopal Giri

Fri, Aug 29, 2025

लखीमपुर खीरी। शहर के कपूरथला मोहल्ले में अवैध रूप से संचालित शिव शक्ति हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर को शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया। बताया गया कि इस अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी। इसके बाद जब एसीएमओ डॉ. आर.एम. गुप्ता के नेतृत्व में विभागीय टीम मौके पर पहुंची तो मकान मालिक व अधिवक्ता आशीष राबड़ा ने अपने साथी वकीलों को बुलाकर टीम को घर में घुसते ही गोली मार देने की धमकी दी।

स्थिति बिगड़ते ही अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल को सील कराया। इस दौरान एसीएमओ डॉ. रवी मोहन गुप्ता ने कहा कि वे सिर्फ सरकारी काम करने आए हैं, धमकियों से अवैध अस्पताल बचाया नहीं जा सकता। उन्होंने इसे कानून और नैतिकता दोनों के खिलाफ बताया। उन्होंने धमकी देने वाले अधिवक्ता से कहा कि मैं अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटूंगा भले ही गोली मार दो।

फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ने के लिए तहरीर दी गई है और स्वास्थ्य विभाग की ओर से धमकी देने वाले अधिवक्ता व अन्य सहयोगियों पर मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें