Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

रेलवे पुल पार करते समय शारदा नहर में गिरा बाइक सवार युवक, लापता

खत्री विमेंस फाउंडेशन ने किया शिक्षा के क्षेत्र में सक्रीय महिलाओं का सम्मान

मेदांता के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य की अहम जानकारी, लोगों की शंकाओं का किया समाधान

भैंस पकड़ने नदी में उतरे अधेड़ की डूबकर मौत, 29 जून को थी बेटी की शादी

प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने लखीमपुर खीरी में की योजनाओं की समीक्षा, दिए निर्देश

मोहम्मदी पुलिस ने किया खुलासा : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

write something...खीरी पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक खीरी, संकल्प शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत मोहम्मदी पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है।

7 अगस्त 2025 को अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक थाना मोहम्मदी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने मुकदमा संख्या 541/2025 धारा 69/352/351(3) बीएनएस में वांछित अभियुक्त सौरभ कुमार उर्फ सौरव को गिरफ्तार किया।

आरोपी सौरभ कुमार रावेन्द्र कुमार का पुत्र है और ग्राम लोदियापुर मजरा अब्दुला नगर थाना पिहानी जनपद हरदोई का निवासी है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

गिरफ्तारी में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामलखन, कांस्टेबल जगमोहन और कांस्टेबल बृजेश की टीम शामिल थी। सभी अधिकारी मोहम्मदी थाना, जनपद खीरी से हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें