Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

रेलवे पुल पार करते समय शारदा नहर में गिरा बाइक सवार युवक, लापता

खत्री विमेंस फाउंडेशन ने किया शिक्षा के क्षेत्र में सक्रीय महिलाओं का सम्मान

मेदांता के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य की अहम जानकारी, लोगों की शंकाओं का किया समाधान

भैंस पकड़ने नदी में उतरे अधेड़ की डूबकर मौत, 29 जून को थी बेटी की शादी

प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने लखीमपुर खीरी में की योजनाओं की समीक्षा, दिए निर्देश

पलिया विधायक रोमी साहनी की दरियादिली : गरीब मजदूर का अपने पैसे से करवाया ऑपरेशन

Gopal Giri

Wed, Aug 20, 2025

write something.पलिया के विधायक रोमी साहनी ने मानवता की मिसाल पेश की है। उन्होंने चक पसियापुर भीरा गांव के एक गरीब मजदूर श्यामलाल गौतम का मुफ्त इलाज कराया। श्यामलाल हाइड्रोसील की बीमारी से पीड़ित थे।

श्यामलाल मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके पास इलाज के लिए पैसे नहीं थे। वह अपनी समस्या लेकर विधायक के घर पहुंचे। श्यामलाल की पीड़ा सुनते ही विधायक साहनी ने तुरंत मदद का फैसला किया।

विधायक ने अपना सारा काम छोड़कर श्यामलाल को अपनी गाड़ी में बिठाया और सीधे अस्पताल ले गए। वहां उनका सफल ऑपरेशन कराया। ऑपरेशन के दौरान विधायक खुद मौजूद रहे। उन्होंने जांच और दवाइयों का खर्च भी उठाया। इतना ही नहीं, घर वापसी के लिए किराए के पैसे भी दिए।

श्यामलाल की पत्नी उर्मिला देवी ने विधायक की मदद के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि विधायक जी उनके लिए भगवान समान हैं।.

Tags :

समाजसेवा

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें