Sunday 7th of June 2026

ब्रेकिंग

भैंस पकड़ने नदी में उतरे अधेड़ की डूबकर मौत, 29 जून को थी बेटी की शादी

प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने लखीमपुर खीरी में की योजनाओं की समीक्षा, दिए निर्देश

डीएम-एसएसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण, बंदियों से जाना हाल

ट्रांसफर में भी दिखा पारदर्शिता का मॉडल: कर्मचारियों ने खुद चुना ब्लॉक, मौके पर मिला आदेश

आरोपियों के पास से कैश चेक बुक और एक कार बरामद

स्थापना दिवस पर नगरपालिका अध्यक्ष ने गिनाई अपने कार्यकाल की उपलब्धियां : धूमधाम से मनाया गया नगर पालिका परिषद गोला का स्थापना दिवस* गोलागोकर्णनाथ ।शुक्रवार 5 सितम्बर को नगर पालिका परिषद गोलागो

Gopal Giri

Fri, Sep 5, 2025

गोलागोकर्णनाथ ।शुक्रवार 5 सितम्बर को नगर पालिका परिषद गोलागोकर्णनाथ का स्थापना दिवस पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ,अधिशाषी अधिकारी संजय कुमार, सम्मानित सभासदों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति में केक काटकर बनाया गया।

स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ पालिका स्थिति स्मृति शेष पं० सियाराम मिश्र व राम नरेश तिवारी की प्रतिमा पर श्र्द्धांजलि अर्पित कर किया गया । इसके उपरांत नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए कहा कि," *छोटी काशी गोलागोकर्णनाथ पालिका की स्थापना 05 सितम्बर 1936 को हुई थी तब से लेकर आज तक के सफर में विकास के साथ-साथ अनेकों आयाम स्थापित किए हैं। नगर की सम्मानित जनता के सहयोग से स्वच्छता अभियान में प्रदेश में द्वितीय और मण्डल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।आप सबके सहयोग के लिए आभार व्यक्त करता हूँ।

अधिशाषी अधिकारी संजय कुमार ने कहा," हमें सिंगल यूज पोलीथीन का प्रयोग नही करना चाहिए।

सभासद आनंद सोनी ,नानक चन्द्र वर्मा ,प्रो राम औतार विश्वकर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का संचालन शत्रोहन मिश्रा ने किया।

इस अवसर पर सभासद धर्मेन्द्र जायसवाल, धर्मेन्द्र बाल्मीकि, रियाजुद्दीन, साहिद अंसारी, रज्जन खान ,कफील अहमद, दानिश राईन,सौरभ तिवारी, आशीष अवस्थी, सुरेश जायसवाल, भाजपा नेता सुर्जन लाल वर्मा, विनोद स्वर्णकार ,धीरज बाजपेयी, सुधीर अवस्थी, रेखा मिश्रा, सीमा सक्सेना, गीता विश्वकर्मा, विजय मिश्रा, शिवम गुप्ता, अनुराग गुप्ता, संदीप अवस्थी, काके सहगल, स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर सत्य प्रकाश अग्रवाल, अशोक सक्सेना, पालिका वरिष्ठ लिपिक अमित श्रीवास्तव, मोहित अवस्थी, अवधेश कुमार, विमलेश वर्मा, रामसिंह, सुरेन्द्र सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें