Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

रेलवे पुल पार करते समय शारदा नहर में गिरा बाइक सवार युवक, लापता

खत्री विमेंस फाउंडेशन ने किया शिक्षा के क्षेत्र में सक्रीय महिलाओं का सम्मान

मेदांता के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य की अहम जानकारी, लोगों की शंकाओं का किया समाधान

भैंस पकड़ने नदी में उतरे अधेड़ की डूबकर मौत, 29 जून को थी बेटी की शादी

प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने लखीमपुर खीरी में की योजनाओं की समीक्षा, दिए निर्देश

खीरी कस्बे में जीवन मिशन के तहत हो रहे कार्यों में लापरवाही को लेकर ज : डीएम और अधिशासी अभियंता जलनिगम से की लापरवाहो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Gopal Giri

Fri, Aug 8, 2025

लखीमपुर खीरी। कस्बा खीरी में जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना के तहत बिछाई जा रही पानी की पाइप लाइन व ओवरहेड टैंक के निर्माण में बरती जा रही अनियमिताएं व लेट लतीफी के खिलाफ खीरी विकास समिति अध्यक्ष ने डीएम खीरी और अधिशासी अभियंता जलनिगम को ज्ञापन देकर भोले कार्य को तत्काल पूर्ण करने वाला परवाहों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

खीरी विकास समिति अध्यक्ष आमिर रज़ा ने ज्ञापन में शिकायत की है कि जल जीवन मिशन के तहत कस्बा खीरी में "हर घर जल योजना" के तहत कई माह पूर्व काम शुरू किया गया था, परंतु अधिकारियों की लापरवाही के चलते कस्बा खीरी में इस योजना के तहत अभी तक 25% काम ही हुआ दिख रहा है और जो पाइप लाइन रास्ते में बिछाने के लिए खोदे गए थे, वह बुरी स्थित में है जो लोगों के आवागमन को प्रभावित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत ही कस्बे की सड़कों की खुदाई की जा रही है जिसके चलते नगर पंचायत के विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे है और नगर पंचायत सड़को का निर्माण भी नहीं करा पा रही है।इस लापरवही के चलते लगभग 70 हजार की आबादी वाले कस्बे के अधिकांश गरीब लोग जहां स्वच्छ पानी के लिए तरस रहे है, वहीं पूरे कस्बे में आवागमन प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि कस्बा खीरी में लगभग 30-35 वर्ष पूर्व में जो ओवरहेड टैंक बनाया गया था और जो वाटर पाइप लाइन बिछाई गई थी वह पूरी तरीके से ध्वस्त हो चुकी है, जगह-जगह पाइप टूटे होने के कारण नाली का गंदा पानी घरों में जा रहा है जिसे पीने के लिए लोग मजबूर है और उसे पीकर लोग बीमार हो रहे है।

उन्होंने कहा कि इस कार्य तत्काल पूर्ण कराने का कष्ट करे ताकि लोगों को स्वच्छ जल मिल सके। इस मौके पर खेड़ी विकास समिति के अध्यक्ष आमिर रज़ा पम्मी के साथ साफी अहमद अंसारी, मो सईद, डॉ एहराज़, मो अनस आदि लोग मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें