धूमधाम से सम्पन्न हुआ खत्री वुमेंस फाउंडेशन का रास गरबा : महिलाओ ने जमकर खेला डांडिया वा गरबा
Gopal Giri
Wed, Oct 8, 2025

खत्री वुमेंस फाउंडेशन ने प्रति वर्ष की भांति इस बार भी रास गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया। इस समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया।
क्लब की अध्यक्ष श्रीमती साधिका कपूर, सचिव श्रीमती सपना मेहरोत्रा, उपाध्यक्ष श्रीमती शिखा धवन, कोषाध्यक्ष श्रीमती रुपाली महेन्द्रा और संपादक श्रीमती शालिनी भल्ला ने दीप प्रज्वलित किया।
कार्यक्रम की वाइस डायरेक्टर श्रीमती ज्योति पुरी और पूर्व अध्यक्षाएं ऋचा शेखर, श्रीमती प्रीति कपूर, श्रीमती उमा खन्ना एवं श्रीमती पूजा पुरी की उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती खुशबू शेखर ने कुशलता से किया। पूरे आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का श्रेय क्लब की कार्यक्रम निदेशक श्रीमती ऋचा शेखर एवं श्रीमती अमृता मेहरोत्रा को जाता है।
इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 'बेस्ट कलरफुल ट्विनिंग ऑफ मॉम एंड बेटी' प्रतियोगिता में निघासन की जूही गुप्ता और रोशनी चोपड़ा ने पुरस्कार जीते। सर्वश्रेष्ठ चश्मे का प्रथम पुरस्कार रागिनी भल्ला को और द्वितीय पुरस्कार सलोनी महेंद्र को मिला। बेस्ट हेयर एक्सेसरीज का प्रथम पुरस्कार साक्षी धवन को तथा दूसरा पुरस्कार पलक मेहरोत्रा को प्रदान किया गया।
अंत में, अध्यक्ष साधिका कपूर ने सभी सदस्यों एवं अतिथियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने करवाचौथ और दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं, जिनके सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन