Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

मेदांता के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य की अहम जानकारी, लोगों की शंकाओं का किया समाधान

भैंस पकड़ने नदी में उतरे अधेड़ की डूबकर मौत, 29 जून को थी बेटी की शादी

प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने लखीमपुर खीरी में की योजनाओं की समीक्षा, दिए निर्देश

डीएम-एसएसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण, बंदियों से जाना हाल

ट्रांसफर में भी दिखा पारदर्शिता का मॉडल: कर्मचारियों ने खुद चुना ब्लॉक, मौके पर मिला आदेश

राजकीय बीज भंडार पर उपलब्ध है किसानों के लिए बीज : रबी फसलों के अनुदानित बीज उपलब्ध, कृषक “प्रथम आओ प्रथम पाओ” आधार पर प्राप्त करें – जिला कृषि अधिकारी

Gopal Giri

Wed, Oct 29, 2025

लखीमपुर खीरी।

रबी 2025-26 सत्र के अंतर्गत दलहन, तिलहन एवं गेहूँ की फसलों के अनुदानित बीज अब जनपद के सभी विकास खंडों में स्थित राजकीय कृषि बीज भंडारों पर उपलब्ध हैं। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि बीज वितरण “प्रथम आओ प्रथम पाओ” के आधार पर पंजीकृत कृषकों को पॉस मशीन के माध्यम से सब्सिडी एट सोर्स प्रणाली पर किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि गेहूँ बीज की अनुशंसित दर 100-120 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर है और पंजीकृत कृषकों को अधिकतम 2 हेक्टेयर क्षेत्रफल के लिए बीज उपलब्ध कराया जाएगा। कृषकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने विकास खंड के राजकीय कृषि बीज भंडार प्रभारी से आवश्यक अभिलेखों के साथ संपर्क करें।


राजकीय कृषि बीजों की उपलब्धता

क्र.

फसल

प्रजाति

आधारीय मूल्य (₹ प्रति कुं.)

प्रमाणित मूल्य (₹ प्रति कुं.)

उपलब्ध मात्रा (कुं.)

1

गेहूँ

समस्त प्रजातियाँ

4872.00

4680.00

2

चना

समस्त प्रजातियाँ

10803.00

10320.00

153.20

3

मटर

समस्त प्रजातियाँ

7418.00

7093.00

48.00

4

मसूर

समस्त प्रजातियाँ

11587.00

11050.00

5

सरसों

समस्त प्रजातियाँ

11147.00

10847.00

20.00


गेहूँ की प्रमुख प्रजातियाँ एवं उनकी विशेषताएँ

  • DBW-187 (करण वंदना): पैदावार 60–62 कुं./हे. तक। पीले रतुआ व गेहूँ ब्लास्ट रोग के प्रति प्रतिरोधी। 5 से 25 नवम्बर तक बोआई उपयुक्त।

  • DBW-222 (करण नरेंद्र): पैदावार 65–70 कुं./हे. तक। करनाल बन्ट एवं लूज स्मट रोग प्रतिरोधी।

  • DBW-303 (कर्ण वैष्णवी): पैदावार 75–80 कुं./हे. तक। उच्च पोषक तत्वों से भरपूर।

  • HD-3086: पैदावार 62–65 कुं./हे. तक। बोआई अवधि 10–30 नवम्बर।

  • HD-3226: पैदावार 60–65 कुं./हे. तक। पीले, भूरे व काले रस्ट के प्रति अत्यधिक प्रतिरोधी।

Tags :

किसान, खेतिबाड़ी

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें