Sunday 7th of June 2026

ब्रेकिंग

भैंस पकड़ने नदी में उतरे अधेड़ की डूबकर मौत, 29 जून को थी बेटी की शादी

प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने लखीमपुर खीरी में की योजनाओं की समीक्षा, दिए निर्देश

डीएम-एसएसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण, बंदियों से जाना हाल

ट्रांसफर में भी दिखा पारदर्शिता का मॉडल: कर्मचारियों ने खुद चुना ब्लॉक, मौके पर मिला आदेश

आरोपियों के पास से कैश चेक बुक और एक कार बरामद

लखीमपुर खीरी में क्षत्रीय सेवा सद्भाव समिति द्वारा विजय दशमी के अवसर प : सेवा सद्भाव समिति ने विजयदशमी पर शस्त्र पूजा कई आयोजन

Gopal Giri

Thu, Oct 2, 2025

कार्यक्रम में समिति के संरक्षक डॉ. अरुण सिंह ने राम की शक्ति पूजा का विस्तारपूर्वक वर्णन करते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने रावण पर विजय प्राप्त करने हेतु देवी शक्ति की साधना की थी। इससे हमें यह प्रेरणा मिलती है कि धर्म, न्याय और सत्य की स्थापना के लिए शक्ति और साहस आवश्यक है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री डॉ॰आर पी एस चौहान जी ने समाज की एकता एवं संगठन पर बल देते हुए कहा कि हम सबको अपने शस्त्रों का पूजन केवल परंपरा के लिए नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प के साथ करना चाहिए।

संस्थाध्यक्ष श्री राजवीर सिंह जी ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि क्षत्रिय समाज सदा से धर्म, सत्य और राष्ट्र की रक्षा के लिए समर्पित रहा है। ऐसे कार्यक्रम समाज में एकता, शक्ति और सद्भाव का संदेश देते हैं।

कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारीगण –सचिव श्री शिशिर सिंह ,कोषाध्यक्ष श्री रामवीर सिंह डॉ॰ संजय तोमर जी,उदयवीर सिंह,गोपाल दत्त सिंह,राजू सिंह,कुँ शैलेन्द्र सिंह,जितेन्द्र प्रताप सिंह,शैलेन्द्र प्रताप सिंह,चंद्रशेखर सिंह,अमर सिंह,अरुण सिंह(उर्रा ) रमेश सिंह,पंकज चौहान,अखिलेश सिंह ऐड ॰,विजय प्रताप सिंह“बबलू “ऐड॰ ,अजय सिंह ऐड ॰,अमित सिंह बंटी,कार्तिकेय सिंह,सरस सिंह,मनोज सिंह,हरिवंश भदौरिया ,उपेन्द्र सिंह,आयुष प्रताप सिंह,अथर्व प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

अंत में सभी ने मिलकर शस्त्र पूजन किया और धर्म, समाज एवं राष्ट्रहित में सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।..लखीमपुर खीरी में क्षत्रीय सेवा सद्भाव समिति द्वारा विजय दशमी के अवसर पर शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें