Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

रेलवे पुल पार करते समय शारदा नहर में गिरा बाइक सवार युवक, लापता

खत्री विमेंस फाउंडेशन ने किया शिक्षा के क्षेत्र में सक्रीय महिलाओं का सम्मान

मेदांता के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य की अहम जानकारी, लोगों की शंकाओं का किया समाधान

भैंस पकड़ने नदी में उतरे अधेड़ की डूबकर मौत, 29 जून को थी बेटी की शादी

प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने लखीमपुर खीरी में की योजनाओं की समीक्षा, दिए निर्देश

गोरखपुर में ट्रक-डंपर की भिड़ंत के बाद लगी आग, ड्राइवर और क्लीनर जिंदा : हाईवे पर मचा हड़कंप, पांच दमकल गाड़ियों ने एक घंटे बाद पाया काबू

Gopal Giri

Thu, May 28, 2026

गोरखपुर। कुशीनगर-लखनऊ हाईवे पर गुरुवार सुबह ट्रक और डंपर की भीषण टक्कर के बाद लगी आग में डंपर चालक और क्लीनर की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि दोनों के शव पूरी तरह जल गए और केवल कंकाल बचे। वहीं ट्रक चालक और खलासी गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्होंने किसी तरह वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई।

हादसा रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में अजवनिया गांव के पास सुबह करीब पांच बजे हुआ। बताया जा रहा है कि मक्का लदा ट्रक कुशीनगर से लखनऊ की ओर जा रहा था। इसी दौरान डस्ट से भरा एक डंपर रांग साइड से आ गया और दोनों वाहनों में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद ट्रक सड़क किनारे पलट गया और उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने डंपर को भी अपनी चपेट में ले लिया।

डंपर में चालक सत्येंद्र पुत्र रामकोमल निवासी धमोरा, जिला बस्ती और क्लीनर शिवा निवासी फतेहपुर फंस गए। आग तेजी से फैलने के कारण उन्हें बाहर नहीं निकाला जा सका और दोनों जिंदा जल गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। आग इतनी भीषण थी कि दमकल कर्मी भी काफी देर तक पास नहीं पहुंच सके। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

घटना के चलते हाईवे पर करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जांच की जा रही है।.

Tags :

Hads

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें