Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

रेलवे पुल पार करते समय शारदा नहर में गिरा बाइक सवार युवक, लापता

खत्री विमेंस फाउंडेशन ने किया शिक्षा के क्षेत्र में सक्रीय महिलाओं का सम्मान

मेदांता के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य की अहम जानकारी, लोगों की शंकाओं का किया समाधान

भैंस पकड़ने नदी में उतरे अधेड़ की डूबकर मौत, 29 जून को थी बेटी की शादी

प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने लखीमपुर खीरी में की योजनाओं की समीक्षा, दिए निर्देश

पीड़ित परिवार की विधायक ने की मदद : पलिया विधायक रोमी साहनी बने पीड़ित परिवार का सहारा

Gopal Giri

Wed, Dec 3, 2025

लखीमपुर खीरी के सम्पूर्णानगर ग्राम मिर्चिया में कुछ दिन पूर्व हुए हृदयविदारक सड़क हादसे में वीरनाम सिंह पुत्र कुलदीप सिंह की असमय मौत से परिवार गहरे संकट में है। हादसे में परिवार का एकमात्र सहारा छिन जाने के बाद पत्नी और मासूम बेटियों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

मंगलवार को पलिया विधायक रोमी साहनी स्वयं पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। विधायक ने मृतक की पत्नी जसविंदर कौर को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की और भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में पूरा सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिवार की हर संभव मदद की जाएगी और किसी भी रूप में उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।

स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक द्वारा किए गए इस सहयोग की सराहना की है। गांव में अभी भी शोक की स्थिति बनी हुई है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें