पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती पर आयोजित हुए कार्यक्रम : हेल्थ चेकअप कैंप एवं श्रद्धांजलि समारोह
Gopal Giri
Wed, Aug 20, 2025
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, आधुनिक भारत के शिल्पकार एवं युवा नेतृत्व के प्रतीक स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर त्रिवेदी हेल्थ प्वाइंट, हॉस्पिटल रोड, लखीमपुर खीरी में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. रविशंकर त्रिवेदी के नेतृत्व में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया।
कैंप में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। प्रतिभागियों की शुगर एवं बीपी जांच की गई तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उन्हें निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श भी उपलब्ध कराया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा स्व. राजीव गांधी जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन