Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

रेलवे पुल पार करते समय शारदा नहर में गिरा बाइक सवार युवक, लापता

खत्री विमेंस फाउंडेशन ने किया शिक्षा के क्षेत्र में सक्रीय महिलाओं का सम्मान

मेदांता के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य की अहम जानकारी, लोगों की शंकाओं का किया समाधान

भैंस पकड़ने नदी में उतरे अधेड़ की डूबकर मौत, 29 जून को थी बेटी की शादी

प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने लखीमपुर खीरी में की योजनाओं की समीक्षा, दिए निर्देश

डीएम-एसपी का एक्शन मोड, खनन माफियाओं पर कसेगा शिकंजा : अवैध खनन पर डीएम सख्त, 24 घंटे निगरानी के निर्देश

Gopal Giri

Tue, May 26, 2026

लखीमपुर खीरी में अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। डीएम अंजनी कुमार सिंह और एसपी डॉ. ख्याति गर्ग की संयुक्त अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय टास्क फोर्स बैठक में अधिकारियों को साफ निर्देश दिए गए कि अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बैठक में डीएम ने संवेदनशील मार्गों, घाटों और सीमावर्ती इलाकों में लगातार चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही टास्क फोर्स को 24 घंटे सतर्क निगरानी रखने को कहा गया। डीएम ने कहा कि ओवरलोडिंग और अवैध परिवहन में शामिल वाहनों व लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने पुलिस अधिकारियों को खनन क्षेत्रों में विशेष निगरानी बढ़ाने और प्रमुख मार्गों पर नियमित चेकिंग प्वाइंट सक्रिय रखने के निर्देश दिए। बैठक में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा लगातार क्षेत्रीय भ्रमण और शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने का फैसला भी लिया गया।...

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें