Sunday 7th of June 2026

ब्रेकिंग

भैंस पकड़ने नदी में उतरे अधेड़ की डूबकर मौत, 29 जून को थी बेटी की शादी

प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने लखीमपुर खीरी में की योजनाओं की समीक्षा, दिए निर्देश

डीएम-एसएसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण, बंदियों से जाना हाल

ट्रांसफर में भी दिखा पारदर्शिता का मॉडल: कर्मचारियों ने खुद चुना ब्लॉक, मौके पर मिला आदेश

आरोपियों के पास से कैश चेक बुक और एक कार बरामद

स्वामी चैतन्य दास करता था छात्राओ से गंदी चैटl चैट हुई लीक : गन्दी चैट ने कर दिया स्वामी चैतन्यानंद का पर्दाफाश

Gopal Giri

Thu, Sep 25, 2025

के पॉश इलाके वसंत कुंज में स्थित आश्रम के निदेशक और शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट के प्रमुख चैतन्यानंद सरस्वती के छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आने के बाद से ही चारों तरफ सनसनी फैल गई है। इसकी जांच शुरु होने के बाद से ही इससे जुड़े नए नए राज सामने आ रहे है। एक पीड़िता ने हाल ही अपनी आपबीती बता इस मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे किए है। छात्रा ने बताया कि चैतन्यानंद उसे और अन्य छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजता था और कॉलेज प्रशासन से जुड़ी तीन महिलाएं इस पूरे कांड में उसका साथ देती थी। आइए जानते है कि कैसे दो ईमेल के जरिए यह मामाल खुला और कौन है चैतन्यानंद की लेडी गैंग जिसने इन कामों में उसका साथ दिया।

इंस्टीट्यूट से पढ़ाई कर चुकी एक छात्रा ने 28 जुलाई को संस्था को एक पत्र भेज कर चैतन्यानंद के कुकर्मों का खुलासा किया था। यह पत्र 31 जुलाई को विश्वविद्यालय को प्राप्त हुआ था और उसके बाद 1 अगस्त को भारतीय वायु सेना के एक ग्रुप कैप्टन ने भी इंस्टीट्यूट को ईमेल भेजा और छात्राओं के शोषण की बात कही। ग्रुप कैप्टन ने कहा कि उन्हें चैतन्यानंद के देर रात में कई छात्राओं को व्हाट्सएप संदेश भेजने और उन पर दबाव बनाने से जुड़ी जानकारी मिली है। यह दोनों ईमेल इस पूरे मामले को उजागर करने में सबसे अधिक निर्णायक साबित हुए।

एक 21 साल की पीड़िता छात्रा ने अपनी आपबीती सुनाते हुए इस पूरे मामले का खुलासा किया। उसने बताया कि वह पिछले साल चैतन्यानांदा से मिली थी। उसकी क्लास जहां होती थी उसी बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर चैतन्यानांदा का ऑफिस था। पीड़िता ने कहा, मेरी पहली मुलाकात में, उन्होंने मुझे अजीब तरीके से देखा और मेरा हौसला भी तोड़ा। इसके बाद चैतन्यानांदा उसे मैसेज करने लगा। पीड़िता ने बताया चैतन्यानांदा ने उसे अजीब-अजीब समय पर अश्लील मैसेज भेजना शुरू कर दिए। उसने छात्रा को बेबी, मैं तुमसे प्यार करता हूं, मैं तुम्हे पसंद करता हूं और तुम आज बहुत सुंदर लग रही हो, जैसे मैसेज भेजे।

: चैतन्यानंद पर मामला दर्ज होने पर उसने एंटीसिपेटरी बेल के लिए आवेदन किया था, लेकिन पुलिस के मजबूत जवाब दाखिल करने पर उसने अर्जी वापस ले ली। साथ ही कर्नाटक के श्रींगेरी स्थित शंकराचार्य पीठ से जुड़े जिस दिल्ली के आश्रम में चैतन्यानंद निदेशक था उसने भी अब उसे पद से हटा दिया है। मामला दर्ज होने के बाद से ही चैतन्यानंद फरार चल रहा है और उसे पकड़ने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है। उसे आखिरी बार आगरा में देखा गया था, लेकिन पुलि...

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें