थारू प्रधानों के साथ पलिया विधायक रोमीसाहनी की नेख्यमंत्री से मुलाकात : थारू समाज पर दर्ज मुकदमों की जांच करने की उठाई मांग
लखीमपुर खीरी। थारू समाज के कई प्रधानों के साथ पलिया विधायक रोमी साहनी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर 2012 से 2016 के बीच समाजवादी पार्टी की सरकार में थारू समाज के निर्दोष लोगों पर लगाए गए झूठे मुकदमों के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की।
विधायक ने बताया कि उस अवधि में वोटर लिस्ट के नाम पर वन विभाग के अधिकारियों द्वारा कई दिवंगत व्यक्तियों, बुजुर्गों और निर्दोष ग्रामीणों पर हजारों की संख्या में मुकदमे दर्ज किए गए, जिससे पूरे थारू समाज को अन्याय और उत्पीड़न का सामना करना पड़ा।
रोमी साहनी ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि इन सभी प्रकरणों की निष्पक्ष जांच कराकर निर्दोष लोगों पर दर्ज मुकदमे समाप्त किए जाएँ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विधायक ने कहा कि थारू समाज के सम्मान और न्याय के लिए उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
-..
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन