Sunday 7th of June 2026

ब्रेकिंग

भैंस पकड़ने नदी में उतरे अधेड़ की डूबकर मौत, 29 जून को थी बेटी की शादी

प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने लखीमपुर खीरी में की योजनाओं की समीक्षा, दिए निर्देश

डीएम-एसएसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण, बंदियों से जाना हाल

ट्रांसफर में भी दिखा पारदर्शिता का मॉडल: कर्मचारियों ने खुद चुना ब्लॉक, मौके पर मिला आदेश

आरोपियों के पास से कैश चेक बुक और एक कार बरामद

लखीमपुर खीरी में दर्दनाक सड़क हादसा, : शारदा नहर में गिरी कार—पांच की मौत, एक गंभीर

Gopal Giri

Wed, Nov 26, 2025

लखीमपुर खीरी। पिहानी-ढखेरवा-गिरजापुरी हाईवे पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा पारस पुरवा गांव के निकट शुक्रवार देर रात लगभग एक बजे हुआ, जब तेज रफ्तार अल्टो कार अनियंत्रित होकर हाईवे की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे शारदा नहर में जा गिरी।

मृतकों की पहचान
हादसे में जिन पांच लोगों की मौत हुई, उनमें—

  • जितेंद्र (23) पुत्र विपिन बिहारी, निवासी घाघरा बैराज, थाना सुजौली, जिला बहराइच

  • घनश्याम (25) पुत्र वुल्लू

  • लालजी (45) पुत्र मेवा लाल, निवासी सिसियन पुरवा, थाना सुजौली, जिला बहराइच

  • सुरेश (50) पुत्र विशोसर, निवासी रामवृक्ष पुरवा, थाना सुजौली, जिला बहराइच

  • अजीमुल्ला (पता अज्ञात)

वहीं कार चालक बबलू पुत्र राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमिया बेहड़ में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा
स्थानीय ग्रामीण अभिमन्यु सिंह, रोबिन सिंह, उमेश सिंह और प्रदीप सिंह के अनुसार सभी लोग लखीमपुर में एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे कि रास्ते में यह भीषण हादसा हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य में मदद की।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
सूचना मिलते ही पढुआ थाना से सब इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की सहायता से नहर में डूबी कार को बाहर निकाला गया। सभी मृतकों को सीएचसी रमिया बेहड़ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

हादसे की जांच जारी
पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक अनुमान के अनुसार, तेज रफ्तार और वाहन का अनियंत्रित होना हादसे की बड़ी वजह मानी जा रही है, हालांकि सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्पष्ट होगा।

घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें