Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

रेलवे पुल पार करते समय शारदा नहर में गिरा बाइक सवार युवक, लापता

खत्री विमेंस फाउंडेशन ने किया शिक्षा के क्षेत्र में सक्रीय महिलाओं का सम्मान

मेदांता के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य की अहम जानकारी, लोगों की शंकाओं का किया समाधान

भैंस पकड़ने नदी में उतरे अधेड़ की डूबकर मौत, 29 जून को थी बेटी की शादी

प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने लखीमपुर खीरी में की योजनाओं की समीक्षा, दिए निर्देश

बिजुआ बीडीओ का कारनामा, वित्तीय अधिकार सीज : 1.46 करोड़ के गलत भुगतान का आरोप, शासन ने डोंगल किया सस्पेंड

Gopal Giri

Sat, Dec 13, 2025

लखीमपुर खीरी के बिजुआ ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) महावीर सिंह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शासन ने उनके वित्तीय अधिकार सीज कर दिए हैं। शासन स्तर से उनका डोंगल सस्पेंड कर दिया गया है, जिसके चलते अब वह किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं कर सकेंगे।

बीडीओ महावीर सिंह पर करीब 1.46 करोड़ रुपये का गलत तरीके से भुगतान करने का गंभीर आरोप है। जांच में सामने आया है कि उन्होंने न केवल नियम-कानूनों की खुलेआम अनदेखी की, बल्कि उच्च अधिकारियों के स्पष्ट आदेशों की अवहेलना भी की। शासन ने इस कृत्य को अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना है।

हालांकि कार्रवाई के बावजूद जिला स्तर के अधिकारी बीडीओ पर मेहरबान नजर आ रहे हैं। वित्तीय अधिकार छिनने के बाद भी उनका चार्ज किसी अन्य अधिकारी को नहीं सौंपा गया है, और वह अभी भी ब्लॉक के प्रशासनिक कार्यों को संभाल रहे हैं। इसे लेकर विभागीय कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

सूत्रों का कहना है कि मामले को लेकर आगे विभागीय जांच और सख्त कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। अब देखना यह होगा कि शासन की इस कार्रवाई के बाद जिले के अधिकारी आगे क्या कदम उठाते हैं।


Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें