Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

रेलवे पुल पार करते समय शारदा नहर में गिरा बाइक सवार युवक, लापता

खत्री विमेंस फाउंडेशन ने किया शिक्षा के क्षेत्र में सक्रीय महिलाओं का सम्मान

मेदांता के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य की अहम जानकारी, लोगों की शंकाओं का किया समाधान

भैंस पकड़ने नदी में उतरे अधेड़ की डूबकर मौत, 29 जून को थी बेटी की शादी

प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने लखीमपुर खीरी में की योजनाओं की समीक्षा, दिए निर्देश

बोइंग 787 विमानों की जांच हुई पूरी : एयर इंडिया को फ्यूल कंट्रोल स्विच में नहीं मिली कोई गड़बड़ी

बीते महीने अहमदाबाद में हुए दर्दनाक विमान हादसे में बाद एअर इंडिया ने अपने बोइंग 787 विमानों का निरीक्षण बुधवार को पूरा कर लिया है। एयर इंडिया ने बताया है कि इन विमानों में फ्यूल कंट्रोल स्विच को ‘लॉक’ करने के सिस्टम में कोई समस्या नहीं पाई गई है। एयरलाइन कंपनी की ओर से एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

इससे पहले अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे पर AAIB की शुरुआती जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद DGCA ने सभी रजिस्टर्ड विमानों को फ्यूल स्विच की अनिवार्य जांच करने के आदेश दिए थे। डीजीसीए ने सोमवार को एयरलाइन कंपनियों से बोइंग 787 और 737 विमानों में ‘ईंधन स्विच लॉकिंग’ प्रणाली की जांच करने को कहा था। बता दें कि AAIB की शुरुआती जांच रिपोर्ट में पाया गया था कि पिछले महीने क्रैश होने से ठीक पहले एयर इंडिया के विमान में फ्यूल स्विच बंद हो गए थे। इस भयावह हादसे में 260 लोगों की मौत हो गई थी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें