Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

रेलवे पुल पार करते समय शारदा नहर में गिरा बाइक सवार युवक, लापता

खत्री विमेंस फाउंडेशन ने किया शिक्षा के क्षेत्र में सक्रीय महिलाओं का सम्मान

मेदांता के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य की अहम जानकारी, लोगों की शंकाओं का किया समाधान

भैंस पकड़ने नदी में उतरे अधेड़ की डूबकर मौत, 29 जून को थी बेटी की शादी

प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने लखीमपुर खीरी में की योजनाओं की समीक्षा, दिए निर्देश

उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव में फायरिंग के आरोपी होने की संख्या : गन पॉइंट पर फिल्मी स्टाइल में उत्तराखंड पुलिस ने लखीमपुर से गिरफ्तार किए तीन वांछित

Gopal Giri

Wed, Aug 20, 2025

लखीमपुर खीरी के भीरा कस्बे में दोपहर नगर में उस समय अफरातफरी मच गई। जब उत्तराखंड पुलिस ने एक मेडिकल स्टोर से दवा खरीद रहे तीन आरोपियों को अचानक गन प्वाइंट पर ले लिया और उन्हें वाहन में बैठाने लगे। अचानक हुई इस कार्रवाई से बाजार में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। बाद में लोगों को जब पता चला कि उत्तराखंड पुलिस थी तो राहत महसूस की। पुलिस तीनों आरोपियों को साथ लेकर उत्तराखंड लौट गई है।

20 अगस्त को करीब 11 बजे तीन युवक थार गाड़ी से भीरा कस्बे के मुख्य बाजार में पहुंचे और एक मेडिकल स्टोर पर दवाइयां लेने लगे। तभी अचानक वाहन से उतरी उत्तराखंड पुलिस की टीम ने भीरा कोतवाली पुलिस की मदद से उन्हें गन प्वाइंट पर पकड़ लिया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि यह मंजर देख बाजार में हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे। एस पी संकल्प शर्मा के अनुसार भीरा से पकड़े गए तीनों आरोपी उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के निवासी हैं। और किसी मामले में वांछित है थे जिन्हें पकड़ कर पुलिस ले गई है

आशंका जताई जा रही है उत्तराखंड में बेतालघाट पंचायत चुनाव में ताबड़तोड़ फायरिंग करने या उत्तराखंड के नैनीताल में जिला पंचायत चुनाव में सदस्यों के अगवा करने के मामले के आरोपी हो सकते है l तभी से ये फरार चल रहे थे। इन दोनों घटनाओं को लेकर हाईकोर्ट ने बुरी तरीके से उत्तराखंड सरकार को फटकार भी लगाई थी जिसके बाद से पुलिस एक्शन में थी

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें