रील बनाने का शौक पड़ा महंगा, पुलिस ने किया ये काम : रील के चक्कर में हाईवे पर स्टंट करने वाली जेसीबी को पुलिस ने किया सीज l
Gopal Giri
Fri, Aug 8, 2025
लखीमपुर खीरी सिंगाही-बेलरायां मार्ग पर सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक जेसीबी चालक को भारी पड़ गया। सड़क पर जेसीबी से खतरनाक स्टंट करते हुए जेसीबी चालक का वीडियो वायरल हुआ था सिंगाही पुलिस ने ट्रैफिक बाधित करने के आरोप में मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए मशीन को सीज कर दिया।
जेसीबी चालक जेसीबी से खतरनाक तरीके से सड़क पर स्टंट कर रहा था। इस दौरान न केवल आवागमन बाधित हुआ, बल्कि राहगीरों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस नें जेसीबी को कब्जे में ले लिया।
सिंगाही थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि सिंगाही-बेलरायां मार्ग पर जेसीबी से स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जेसीबी मालिक को थाने बुलाकर मशीन को सीज कर थाना परिसर में खड़ा कर दिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है
( रिपोर्टर: शिवा गुप्ता निघासन)
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन